Sunam Daily Activity


हरियाली तीज पर महिलाओं में बरकरार है रौनक
हरियाली तीज पर महिलाओं में बरकरार है रौनक

सुनाम ऊधम सिंह वाला:
महिलाओं के लिए खूब सज-संवरने का पर्व तीज बेहद खास माना गया है, मौजूदा समय में भी चल रहे सावन माह में तीज की धूम महिलाओं पर खूब देखी जा रही है और इस दौरान महिलाएं व नई विवाहित लड़कियां खूब सज-धज कर इन कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। ऐसा ही एक कार्यक्रम शहर के पुराना सिवल अस्पताल के पार्क में आयोजित किया गया जिस दौरान पूर्व पार्षद पाल कौर ने विशेष तौर पर शिरकत करके इकत्रित सैंकड़ों महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी और कहा कि आज भी महिलाओं का अपने विरसे के साथ जुड़े रहना जहां उनके अपने सभ्याचार के साथ लगाव को प्रकट करता है वहीं पर्व की गरिमा भी ओर बढ़ती है।
 


पाल कौर ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को तीज पर्व की बधाई देते व खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाओं ने इकत्रित होकर अपने विरसे को याद रखते हुए तीज पर्व मनाया है जबकि पिछले कुछ समय दौरान यह पर्व अलोप होकर रह गया था जिसका कारण भारतीय लोगों पर पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव होना रहा था। इस दौरान महिलाओं व लड़कियों ने विभिन्न पंजाबी गीतों की ताल पर थिरकते हुए अपने भावों को प्रकट किया और खूब झूला झूलते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
इस समय प्रबंधकों की तरफ से महिलाओं के लिए विभिन्न व्यजनों की स्टालें भी लगाई गई थीं। इस मौके पर सरोज, पिंकी जोशी, सुरिन्द्र जोशी, जसपाल रानी, राज रानी, निधी भारती, लवली, सोनी रानी, डोली, संतोष, कृष्णा, बिमला, ऊषा, अमरजीत, हरमेश, संदीप, गुरमीत, गुरदीप कौर, हरमेश आदि मौजूद थीं।









.